मेरठ, दिसम्बर 18 -- मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्या गुरुकुल आश्रम में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन के बाद बुधवार को आश्रम परिसर में भंड़ारे का आयोजन किया गया। भंड़ारा विधि विधान पूजा-अर्चना के बाद शुरु किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। आश्रम संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज व भाजपा नेता सुमित राणा ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का सफल बनाने में नेहा ठाकुर, सुनील पुंड़ीर, नंदू तोमर, गजेन्द्र तोमर, अशोक तोमर, धर्मेन्द्र खटाना, कृष्ण तोमर, नरेश गोयल, सूबे सिंह, बॉबी शर्मा, महावीर तोमर, सुरेन्द्र तोमर आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...