हाजीपुर, मार्च 19 -- गोरौल, संवाद सूत्र । गोरौल के चैनपुर गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये मंगलवार को धवजा रोहन कार्यक्रम किया गया। कथा का आयोजन आगामी 8 अप्रैल से 16 अप्रैल तक किया गया है। ध्वजारोहन कार्यक्रम अयोध्या से आये आचार्य ऋतुराज द्विवेदी जी माहाराज के देखरेख में किया गया। ग्रामीण संजय कुमार उर्फ पप्पू सिंह द्वारा इसकी जानकारी दी गयी। चैनपुर गांव के ग्रामीण आपसी सहयोग से कथा का आयोजन गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कराये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.