वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व कल्याण के लिए नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन 11 से 19 फरवरी तक दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर परिसर में होगा। प्रातः 8:00 बजे से सायं पांच बजे से यज्ञ मंडप में आहुतियों का क्रम चलेगा। सायं पांच से रात्रि दस बजे तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कथा और भजनादि कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी मंदिर के दुर्गा मंदिर महंत परिवार के प्रतिनिधि पं.रमेश महाराज ने सोमवार को आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में दी। यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा 11 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे अस्सी घाट से निकाली जाएगी। 108 महिलाएं मंगल कलश उठाएंगी। उन्होंने बताया कि वेदी पर कलश स्थापित होंगे। मेरे द्वारा पूर्व में किए गए संकल्प के अनुसार इस वर्ष श्रीचंडी महायज्ञ का यह 27वां अनुष्ठान है। इसकी शुरुआत वर्ष...