सीवान, मार्च 19 -- गोरेयाकोठी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री केसरी नंदन महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार से शुरू हुआ। इस मौके पर यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लाल-पीले वस्त्रों में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। विधि-विधान से कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से शुरू होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुये बरहोगाकोठी स्थित धमई नदी के तट पर पहुंची। यहां विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश में नदी का जल भरा। जलभरी कर सभी श्रद्धालु कलश के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जय श्री राम, हर हर महादेव व सीता राम की जयघोष के साथ महिला-पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए थे। गाजे-बाजे, भजन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.