धनबाद, मार्च 18 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। बांसजोड़ा में नौ दिवसीय श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही यज्ञ का शुभारंभ होगा। उक्त बातें सोमवार की संध्या यज्ञ के मुख्य यजमान राजकुमार महतो ने प्रेस वार्ता में कही। कहा कि इस बार 18 मार्च को भव्य कलश यात्रा बांसजोड़ा से निकाली जाएगी, जो लोयाबाद क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सम्पन्न होगी। जिसमें झारखंड के मशहूर डीजे शशि और रामगढ़ का मशहूर बबली नाइट सरगम ताशा पार्टी शामिल होगा। यज्ञ का पूजन कार्यक्रम देवघर पांडा द्वारा प्रारंभ होगा] जो 9 दिनों तक चलेगा। यज्ञ में 19 मार्च से रामलीला और भागवत कथा पंडित संजय कृष्ण ठाकुर और गंगा मिश्रा द्वारा किया जाएगा। इसके अलावे 23 मार्च को झारखंड बिहार की प्रसिद्ध सिंगर शिल्पी राज द्वारा माता का भक्ति जागरण र्कायक्रम संपन्न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.