बांका, फरवरी 5 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड के श्यामबाजार स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महोत्सव रामलीला का भव्य समापन अंतिम दिन रावण वध प्रसंग के सजीव मंचन के साथ हुआ। पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। व्यास पंडित जीत नारायण पांडे ने रामचरितमानस का सस्वर पाठ किया। उनके सुमधुर कीर्तन-भजन से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। महोत्सव के आठवें दिन कुंभकरण वध प्रसंग का मंचन किया गया, जिसमें लक्ष्मण और कुंभकरण के बीच हुए अग्नि युद्ध का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया। लगभग एक घंटे तक चले इस मंचन में खुले मंच से उठती आग की लपटें आसमान छूती नजर आईं, जिसे देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। रामलीला में हनुमान की भूमिका पंडित विजय शंकर, मेघनाद की भूमिका हरिद्वार रामलीला के कला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.