गोड्डा, जनवरी 28 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा स्थित ऊर्जानगर मेला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास साध्वी डॉ. विशेश्वरी देवी ने भगवान श्रीराम के वनगमन, केवट प्रसंग तथा श्रीराम-भरत मिलन का भावपूर्ण और मार्मिक वर्णन किया। कथा स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन रहे।छठे दिन कथा के दौरान साध्वी डॉ. विशेश्वरी देवी ने कहा कि माता-पिता के सत्य वचन की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम द्वारा वनगमन स्वीकार करना त्याग, मर्यादा और धर्म का सर्वोच्च आदर्श है। केवट प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने निष्काम भक्ति का संदेश दिया और कहा कि सच्चा भक्त प्रभु से कुछ नहीं मांगता, बल्कि स्वयं को उनके चरणों में समर्पित कर देता है। सातवें दिन श्रीराम-भरत मिलन का अत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.