खगडि़या, फरवरी 11 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर ठाकुरबाड़ी में मंगलवार शाम से नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सनातन हिंदू सम्मेलन के अवसर पर निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कन्याओं और महिलाओं ने नवादा घाट से जल भरकर भाग लिया। ठुठी मोहनपुर मंडल द्वारा आयोजित इस कथा में कथा वाचिका उमा शक्ति नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगी। मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने बताया कि नवादा घाट पर बागमती नदी के तट से विद्वान पंडित आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया। मुख्य यजमान रमेश सिंह, चांदनी देवी, मुन्ना सिंह और नूतन देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा य...