दरभंगा, नवम्बर 19 -- दरभंगा। माधवेश्वर परिसर में चल रहे मां श्यामा नामधुन नवाह यज्ञ का बुधवार अपराह्न डेढ़ बजे विधिवत समापन हो जाएगा। इसके साथ ही पिछले नौ दिनों से चल रही मां श्यामा नामधुन की स्वर लहरी पर विराम लग जाएगा। पिछले नौ दिनों से चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ का भी समापन हो जाएगा तथा नवाह यज्ञ के साथ शुरू हुए अखंड हवन को पूर्णाहुति दी जाएगी। मां श्यामा न्यास समिति के उपाध्यक्ष सह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक पं. कमला कांत झा ने बताया कि बुधवार को अपराह्न डेढ़ बजे नवाह यज्ञ अनुष्ठान की विधिवत पूर्णाहुति के बाद विभिन्न कीर्तन मंडलियां भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। समापन समारोह में दरभंगा-लहेरियासराय क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों के प्रधान पुजारियों को न्यास समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समापन समारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.