मुंगेर, जनवरी 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। राज बनेली दुर्गा मंदिर जलालाबाद के प्रांगण में स्थित सूर्य मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर बुधवार को नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। शिव पुराण कथा प्रारंभ के पूर्व छठ पूजा समारोह समिति नवयुवक संघ के सौजन्य से कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में 501 महिला एवं कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा के आगे मुख्य यजमान बबीता कुमारी, उनके पति रंजन बिंद एवं बबलू साह, ललिता देवी सिर पर धर्म ग्रंथ शिव महापुराण लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और हनुमानजी की आकर्षक झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग धािर्मक पताकों से पटा रहा है। लोग जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान हाथीनाथ बाबा मंद...