सीवान, जनवरी 30 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के दुर्गा चौक नखास स्थित बड़ी देवी मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है। महायज्ञ को ले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा से प्रारंभ होकर महायज्ञ 8 फरवरी तक चलेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने बताया नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दौरान प्रवचन होगा। वृन्दावन की कथावाचिका देवी राधिका जी श्रीमद भागवत कथा के साथ देवी महात्म्य का वर्णन करेंगी। महायज्ञ संत महात्माओं के सत्संग से ओतप्रोत होगा। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। महायज्ञ को ले बड़ी देवी मंदिर को अनोखे तरीके से सजाया जा रहा है। यज्ञ मंडप का निर्माण हो रहा है। वहीं पत्रकार नगर में प्रवचन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.