समस्तीपुर, जनवरी 28 -- मोहनपुर। प्रखंड के मोहनपुर बघड़ा गांव में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। दर्जनों कन्याएं एवं महिलाओं ने भाग लिया। भव्य कलश रखकर रसलपुर स्थित गंगा घाट पहुंचे। जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। कलश शिरोधार्य कर विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ स्थल पर विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति सुनि श्चित करना है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन पूजन, हवन और दोपहर से कथावाचिका संगीता सुमन के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 05 फरवरी को होगी, जिसके बाद...