मुंगेर, मई 15 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। रतनपुरा गांव में बुधवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा झिकुली, संग्रामपुर बाजार, अंबेडकर चौक होते यज्ञ स्थल पर पहंुची। शोभायात्रा में अयोध्या, हरिद्वार,वृंदावन से आए आचार्यो के साथ बड़ी संख्या महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। हर-हर महादेव एवं जय श्रीराम के जयघोष से मार्ग गंूज रहा था। कलश शोभायात्रा में तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह, समाजसेवी ई. रोहित चौधरी, मुखिया पिंटू मंडल, दिवाकर सिंह, शिवमृति सिंह आदि शामिल थे। यज्ञ समिति के सदस्य ने बताया कि गुरुवार से नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू होगा। यज्ञ के दौरान वृंदावन की कथा वाचिका वंदना किशोरी का प्रवचन होगा। इसके अलावा वृंदावन के कलाकारों की ओर से रासलीला प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.