गिरडीह, फरवरी 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर खुरचुट्टा में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1008 महिलाएं एंव कुंआरी कन्याओं ने भाग लिया। खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर से ढोल व बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी। इस कलश यात्रा में भगवा ध्वज लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। जय श्री राम, हर महादेव के गगनभेदी जयकारे से वातावरण गूंज रहा था। शोभा यात्रा में वीर हनुमान सहित कई अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी कलश यात्रा में शामिल थी। नगर भ्रमण के पश्चात कलश महतोडीह तालाब घाट पहुंची। यज्ञाचार्य दिलीप कुमार पांडेय, उपाचार्य अभिमन्यु पांडेय, देवानंद पांडेय सहित अन्य वैदिक मंत्रोच्चारण कर तीर्थ नदियों का आह्वान कर शंख ध्वनि की गूंज के साथ कलश में जल भरा गया। लक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.