पाकुड़, फरवरी 9 -- प्रखंड के लेटबाड़ी बलरामपुर में सोमवार से नौ दिवसीय राम कथा कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा व भक्तिमय माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। जिसमें 108 कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा लेटबाड़ी बलरामपुर से निकलकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए परगना स्थित जल स्रोत तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने कलश में जल भरकर स्थापना की। इसके पश्चात सभी कन्याएं जय श्रीराम के नारों के साथ कथा मंच पर पहुंचीं। इस कलश यात्रा में कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी भी शामिल रहीं। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। साध्वी राधिका किशोरी द्वारा आगामी नौ दिनों तक राम कथा का भक्तिपूर्ण वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.