दुमका, अगस्त 1 -- दुमका। शिव पहाड़ के मंदिर परिसर में 9 दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें भागलपुर के सेवाएं पंडितों द्वारा कथा की जा रही है। प्रथम दिन कथावाचक के द्वारा राम कथा में भगवान राम के जीवन, उनके संघर्षों और उनके आदर्शों का वर्णन किया गया। वर्णन में बताया कि भगवान राम ने हमेशा धर्म और न्याय का पालन किया और अपने राज्य में इसकी स्थापना की। भगवान राम ने अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास किया, चाहे वह वनवास में हो या राज्य में। भगवान राम ने अपने परिवार और प्रजा के प्रति प्रेम और करुणा का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...