संभल, जून 12 -- मुरादाबाद रोड के महानंदपुरम के शनि देव मंदिर में 9 दिवसीय यज्ञ का बुधवार को पूर्णआहुति के साथ समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को यज्ञ और श्री राम कथा की शुरुआत करके। बुधवार को यज्ञ शाला की परिक्रमा लगाई गई। संरक्षक व पुजारी चकोलर वाले बाबा और आचार्य आशीष रामानुजदास ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया गया। इसके बाद शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें सुनीता मिश्रा, भूमिका मिश्रा, तुलसी देवी, राजकुमारी, पवन कुमार सिंह, सीमा रानी, सुनील चौहान, रेखा देवी, निशू चौहान, संगीता देवी, दलपत सिंह, रेखा देवी,रामगोपाल, अंजू देवी, चेतन मिश्रा, संजय...