बोकारो, मार्च 19 -- कलश यात्रा के साथ सूर्य मंदिर प्रांगण में नौदिवसीय मां राजराजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ बुधवार को शुरू हो गया। सुबह 9 बजे से सूर्य मंदिर प्रांगण से महिला श्रद्धालु लाल वस्त्र घारण कर अपने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में शामिल हुई। माता महालक्ष्मी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो हो उठा। सूर्य मंदिर प्रांगण में आयोजित मां राजराजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ के लिए मंगलवार सुबह दामोदर नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक ब्राह्मणों की ओर से वरुण कलश पूजन के बाद भक्तों ने कलश में पवित्र जल भरकर हाथी, घोड़े, रथ, और कीर्तन मंडली के साथ गाजे-बाजे के बीच यज्ञ मंडप तक यात्रा की। भागवत कथा के मुख्य वक्ता डॉ. श्रीधर ओझा का पूजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख यजमान कृष्ण कांत त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, शैलेंद्र तिवारी, विमलेश पांडेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.