भागलपुर, फरवरी 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद मुंशीपट्टी में नौ दिवसीय भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मुंशीपट्टी शिव पार्वती मंदिर से निकलकर अजगैवीनाथ मंदिर घाट पहुंची। यहां से जल भरकर वापस मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका खुशी कुमारी साथ चल रही थीं। निर्धारित समय संध्या काल भागवत कथा कथा वाचिका द्वारा की गई। कथा वाचिका ने प्रथम दिन भागवत पुराण महात्म्य की विस्तृत जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 21फरवरी तक चलेगी। मौके पर यज्ञा आचार्य टिकेत नारायण पांडेय, अशोक पासवान, सिंकदर पासवान, मनोज पासवान, शिव नारायण पासवान, विवेकानंद पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.