सहरसा, फरवरी 5 -- सहरसा। श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी गढ़िया बलहा में चल रहे नौ दिवसीय अखंड नवरात्र हरि कीर्तन नवाह की समाप्ति के बाद 24 घंटे का देवाधिदेव महादेव का गुणगान होगा। नवाह कमिटी अध्यक्ष पूर्व सैनिक अरविन्द मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि हरि कीर्तन से पूरा क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कीर्तन में भाग लेने दूर दूर से कलाकार और रामलीला मंडली आकर अपना कला का प्रदर्शन किए। यज्ञ को सफल बनाने में पंडित डा. कुमुदानंद झा, दुर्गा बाबा, लुखो झा, बिनोद बाबू दशरथ, समरकांत, बुच्ची बाबा, लोटन मिश्रा, अनिल झा, अमृत मिश्रा, मुखिया ललन यादव, कन्हैया, दिवेंश, गुड्डू, बाबू झा, लाल मणि, राकेश, मानस झार, अमन, अखिलेश, अशोक यादव, नारायण यादव, संतोष मिश्रा, शंभू यादव, कुमोद कामत, छोटू कामत सहित ग्रामीण सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...