पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। नौ दिन से लापता युवक का शव गेहूं के खेत पर पड़ा मिला है। खेत पर काम करने गए मजदूरों ने शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम उलहैतापुर निवासी 25 वर्षीय ललित कुमार पुत्र दुर्गाप्रसाद 11 फरवरी को घर से लापता हो गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 14 फरवरी को थाना न्यूरिया पहुंचकर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी युवक की खोजबीन कर रही थी। शुक्रवार सुबह थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बिठौरा खुर्द में गेहूं के खेत पर काम करने पहुंचे लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा। इस पर लोगों ने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने प...