प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज। पथरचट्टी रामलीला कमेटी रामबाग की बैठक गुरुवार को हुई। इस अवसर पर नौ दिन सुनिए रामकथा की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के मीडिया प्रभारी राजीव गुप्त बिट्टू के अनुसार नौ दिवसीय 54वां मानस सम्मेलन 16 दिसंबर से शुरू होगा। रामकथा की प्रस्तुति अयोध्या के पं. मधुसूदन शास्त्री, छपरा की प्रिया प्रियदर्शनी, पं. धर्मराज शास्त्री, डॉ. मदन मोहन मिश्र दिव्य, अखिलेश्वरी देवी, पं. श्याम सुंदर पाठक, पं. अखिलेश मणि शांडिल्य, राधा शर्मा, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, पं. राम अंचल व्यास और अंजनी शरण सावरणी कथा प्रस्तुत करेंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लल्लूलाल गुप्त सौरभ ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...