सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज नौवें दिन भी जारी रही। इसने पूरे जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को घुटनों पर ला दिया है। अंचल कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है और इसके सबसे बड़े शिकार वे आम नागरिक हो रहे हैं, जिन्हें अपने जरूरी कामों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गौर करने वाली बात है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और नौकरियों के लिए जरूरी जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है। आवेदन फंसे होने के कारण छात्र-छात्राओं को अपनी भविष्य की योजनाओं और फॉर्म भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भूमि संबंधी सबसे महत्वपूर्ण कार्य दाखिल-खारिज पूरी तरह रुक गया है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले किसान और मजदूर पिछले कई दिनों से अंचल क...