किशनगंज, मार्च 1 -- किशनगंज। मवेशी तस्करी के विरुद्ध एसपी सागर कुमार के निर्देश पर जिले में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कार्रवाई पिछले बारह दिनों से की जा रही है। नौ दिनों में 288 मवेशियों को जप्त किया गया है। अब कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 12 फरवरी को कोचाधामन थाना क्षेत्र के चरघरिया चेक पोस्ट से 104 मवेशियों के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जब्त मवेशियों को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर ले जाया जा रहा था। दूसरी कार्रवाई 13 फरवरी को किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के किशनगंज -बहादुरगंज पथ पर ब्लॉक चौक के पास की गई। यहां से पुलिस ने एक कंटेनर में ले जाए जा रहे 27 मवेशियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मवेशियों को वैशाली जिले के राघोपुर से लाया गया था। 13 फरवरी को ही बहादुरगंज थाना क्षेत्र में 12 ऊंट जप्त किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.