मधुबनी, फरवरी 16 -- मधेपुर। फाल्गुन मास मिथिला में आध्यात्मिक व धार्मिक आयोजन के लिए ख्यातिलब्ध रहा है। इस माह में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, नवाह संकीर्तन महायज्ञ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान ज्यादा संपादित होते हैं। इसी कड़ी में मधेपुर प्रखंड के प्रसाद गांव स्थित तकरीबन दो सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक व ख्यातिप्राप्त प्राचीन आस्था का केंद्र धार्मिक स्थल विषहारा गहबर स्थान इस माह नौ दिनों तक आध्यात्मिक व धार्मिक आयोजनों से अनुगूंजित रहेगा। 21 फरवरी से एक मार्च तक प्रसाद विषहारा गहबर स्थान में मां विषहारा के नए भव्य प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा तथा संगीतमय साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। इस आयोजन की ज़ोर-शोर से तैयारी हो रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन के लिए सोमवार को तैयारी समिति की बैठक अनंत झा की अध्यक्षता में हुई...