कौशाम्बी, फरवरी 13 -- एसपी राजेश कुमार ने गुरुवार की रात पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। नौ दरोगा समेत 25 पुलिस कर्मियों का इधर से उधर किया गया। इनमें एक दरोगा को गैर जनपद भी भेजा गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए सदर कोतवाली के शमसाबाद चौकी प्रभारी एसआइ अतुल श्रीवास्तव को थाना करारी, पिपरी थाने से एसआइ योगेश कुमार यादव को चौकी प्रभारी शमसाबाद नियुक्त किया गया। इसी तरह उपनिरीक्षक गणेश कुमार को चौकी प्रभारी शहजादपुर, थाना कोखराज से हटाकर चौकी प्रभारी अवाना आलमपुर, थाना करारी व यहां रहे प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी शहजादपुर थाना कोखराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक उदय नारायण यादव को थाना चरवा से हटाकर वहीं की सैयद सरावां चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यहां...