अमरोहा, जनवरी 17 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार देर शाम नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। बताया कि वेंक्टेश्वरा चौकी प्रभारी उमेश कुमार को महिला थाना अमरोहा भेजा गया है। रजबपुर थाने में तैनात दरोगा विपिन कुमार को कपासी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कपासी चौकी प्रभारी मनोज बाबू को वेंक्टेश्वरा चौकी प्रभारी बनाया है। अमरोहा देहात के एसएसआई नरेंद्र कुमार को डिडौली भेजा गया है। हसनपुर में तैनात प्रेमपाल सिंह को बछरायूं थाने में तैनाती दी है। पुलिस लाइन से अभिलाष प्रधान को वरिष्ठ उप निरीक्षक गजरौला बनाया गया है। वहीं, नौगांवा सादात की मूंढ़ाखेड़ा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को कैलसा चौकी प्रभारी बनाया है। कैलसा चौकी प्रभारी प्रविंदर कुमार को मूंढ़ाखेड़ा चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। गजरौला थाने से दरोगा अंकुर मलिक क...