अंबेडकर नगर, मार्च 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नौ दम्पतियों के लिए शुक्रवार का दिन यादगार रहा। मामले की शिकायत मिलने पर महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने महिला हेल्प डेस्क कर्मी की मदद से एक साथ रहने के लिए राजी किया। पारिवारिक विवाद के चलते दाम्पत्य जीवन में आई खटास को दूर करने एवं महिला सम्बन्धी विवादों के लिए पुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी नौ मामलों में घर में आए दिन खर्चों व परिवार में छोटी बातों के लिए विवाद इस तरह बढ़ गया कि दम्पतियों में फोन से भी बात नहीं हो रही थी। मामले की शिकायत मिलने पर थाने पर बुला करके उपनिरीक्षक सुषमा, महिला हेल्प डेस्क कर्मचारी आरक्षी प्रिया मिश्रा व सविता के अथक प्रयास से दम्पतियों से वार्ता कर एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। बताया कि दोनों पक्षों ने अपनी ...