मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला पुलिस नए वर्ष में लोगों से सीधा संवाद करेगी। जनवरी में जिले के नौ थाना परिसर में दोपहर 3.30 बजे से जनता दरबार-आपके द्वार का आयोजन होगा। इसमें एसएसपी सुशील कुमार आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उसका निदान करेंगे। कानून-व्यवस्था कायम रखने को लेकर लोगों से सलाह और सहयोग लेंगे। यह जनता दरबार दो जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी तक अलग-अलग दिन चलेगा। शुक्रवार को इसकी शुरुआत बेला थाना से होगी। जिला पुलिस कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार बेला के बाद सात को काजी मोहम्मदपुर, नौ को अहियापुर, 13 को गरहां, 16 को पानापुर करियात, 20 को बरुराज, 24 को मोतीपुर, 27 को कथैया व 30 जनवरी को कुढ़नी थाना परिसर में जनता दरबार लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.