जमशेदपुर, जनवरी 30 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल की लाइन पर यात्री ट्रेनों का परिचालन समय से नहीं हो रहा है। इससे हजारों यात्री परेशान है। बताया जाता है कि शुक्रवार को मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस, पुरी ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस, राउरकेला टाटानगर मेमू, बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस, जम्मूतवी टाटानगर एक्सप्रेस व बड़बिल टाटानगर एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेन ढाई से 4 घंटे तक लेट से पहुंची है। ट्रेनों के लेट चलने पर यात्री अक्सर सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज करते हैं। लेकिन रेलवे यात्रियों की शिकायत पर ध्यान नहीं देकर ट्रेनों को बेवजह छोटे स्टेशनों या आउटर पर रोकता है इससे ट्रेन लेट हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...