प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रविवार को नौ ट्रेन की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि रविवार जंक्शन पर पंजाब मेल करीब 45 मिनट, हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, मालदा टाउन सवा घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल छह घंटे, पीआरएल चार घंटे, माता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल छह घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल सवा घंटे, दिल्ली-वाराणसी समर स्पेशल चार घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री जंक्शन पर परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.