सासाराम, मई 23 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सिख युवा जत्था, सासाराम की ओर से पंज तख्त दर्शन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं। मुख्य सेवादार सरदार उदय सिंह ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा नौ जून से 25 जून तक होगी। नौ जून को सासाराम जंक्शन से दीक्षाभूमि एक्सप्रेस से यात्रा शुरू होगी। इसमें सौ से भी ज्यादा संगत शामिल हो रहे हैं। यात्रा में बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और यूपी से भी लोग शामिल हो रहे हैं। बताया कि पूरी यात्रा के दौरान संगत सिख इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। यात्रा को सफल बनाने में बिरेंद्र सिंह, जत्थेदार अशोक सिंह, सरदार बेचू सिंह रागी, सरदार प्रताप सिंह, सरदार गुरजीत सिंह टुन्नू, सरदार हरदयाल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, समरनजीत सिंह लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.