लखनऊ, सितम्बर 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने प्रदेश के नौ जिलों में स्थित 21 जर्जर राजकीय विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए 4.93 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जारी इस धनराशि से विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण दोनो किया जा सकेगा। निर्माण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करेंगे। हर 15 दिन में मंडलीय स्तर पर और हर सप्ताह जिला स्तर पर निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। काम की गुणवत्ता, मानक और समय सीमा सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। इस संबंध में पूर्व से गठित टास्क फोर्स समय-समय पर कार्य की प्रगति की रिपोर्ट और तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करेगी। काम की गुणवत्ता को बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित जिले के डीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.