नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले ग्रीस सिंह ने बताया कि उनके फ्लैट में करीब नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार दोपहर दो बजे उनके घर की लाइट कट गई, जो करीब रात 11 बजे जाकर बहाल हुई। परिजनों ने एनपीसीएल और बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं किया। इस दौरान उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...