रुद्रपुर, जुलाई 10 -- नानकमत्ता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौ ग्राम स्मैक के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस टीम ने बुधवार को ग्राम सलमता में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां अमरकौर पत्नी प्रेम सिंह निवासी सलमाता के कब्जे से नौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया। टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक मनोज जोशी, जगदीश पुजारी, नवीन जोशी, प्रकाश आर्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...