हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने एक व्यक्ति को नौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि 10 जनवरी की रात उपनिरीक्षक नीतू सिंह पुलिस टीम के साथ गौलापार क्षेत्र में गश्त पर थीं। बाईपास रोड से काठगोदाम जाने वाली सड़क पर बसंत भूसा स्टोर के पास बनी झोपड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे मौके पर ही पकड़ गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह बजवाल निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...