जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर, संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ लाइन बाजार परिसर में आयोजित नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं संगीत प्रवचन के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा में गायत्री परिवार के सैकड़ो पीत वस्त्र धारी महिला पुरुषों ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा में शामिल लोग युग निर्माण के गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा टीडी कॉलेज, जेसीज चौराहा, ओलांदगंज होते हुए आदि गंगा गोमती के तट पर पहुंची। वहां कलश में जल भरकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस शक्तिपीठ गायत्री मंदिर पहुंची। वहां पर इंद्रमणि मिश्रा एवं अमरेश यादव ने कलश पूजन संपन्न कराया। कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कलश धारण करके किया है। इस अवसर पर डॉ. शैलेश सिंह, जिला समन्वय शिव गोविंद यादव, प्रभाकर त्र...