दुमका, नवम्बर 22 -- जरमुंडी। जरमुंडी प्रखंड के कुशमाहा पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ शुक्रवार को पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि मंथन से शुरू हुआ। महायज्ञ की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ के लिए मुख्य यजमान बरूण मिश्रा और उनकी सहधर्मिणी से स्वस्तिवाचन पूर्वक विघ्नहर्ता भगवान् गणेश की पूजा की गई। तत पश्चात मंडप पूजन, नवग्रह मंडल, षोडशमातृका मंडल,वास्तु मंडल, क्षेत्रपाल,सर्वतोभद्रमंडल सहित प्रधानदेवतापूजन और यज्ञ भगवान की पूजा की गई। इससे पूर्व मुख्य यजमान और सहायक यजमानों का चुड़ाकरण, पंचगव्य प्राशन व पंचगव्य स्नान, प्रायश्चितीकरण, पवित्रीकरण आदि किया गया। शिवशक्ति महायज्ञ के लिए नौ कुंडो की पूजा कर वराणसी से आए यज्ञाचार्य हरेंद्र शास्त्री, उनके सहयोगी पं पियूष द्विवेदी, अरविन्द पाण्डेय के द्वारा व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.