बिजनौर, फरवरी 2 -- गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में पूर्णिमा पर्व पर नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। साधकों ने संत रविदास को अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए । रविवार को गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली सारिका अग्रवाल, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, नीलम बरनवाल की टोली ने नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। विपिन राजपूत ने मुख्य दीप प्रज्जवलित किया। गायत्री साधकों ने संत रविदास को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि महापुरुष संपूर्ण विश्व के लिए वंदनीय होते हैं संत रविदास जी को मीराबाई ने गुरु रूप में वरण किया। मन चंगा तो कठौती में गंगा। सभी साधना पद्धतियो के मन की पवित्रता को ही प्रमुख माना है। गायत्री परिवार जिला समन्वयक पुखराज सिंह, जिला सह समन्वयक इंद्रदेव शर्म...