जामताड़ा, फरवरी 8 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के चौकुन्दा गांव स्थित नवदुर्गा मंदिर के समक्ष नो कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 9 फरवरी को होगा। दरअसल चौकुन्दा में पहली बार गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा यज्ञ परिसर से ताराबाद स्थित शीला नदी तक जाएगी और वहां से पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचेगी। महायज्ञ को लेकर चौकुंदा सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। बता दे कि 9 फरवरी सोमवार को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा निकली जाएगी। वही संध्या 5 बजे से युग संगीत और प्रवचन का कार्यक्रम होगा। 10 फरवरी यानी मंगलवार को देव आवाहन, देव पूजन, अग्नि स्थापन और यज्ञ हवन प्रातः 8 बजे से प्रा...