घाटशिला, जनवरी 8 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के धान अधिप्राप्ति केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों का भुगतान अभी तक नहीं होने के कारण किसान धान अधिप्राप्ति केन्द्र में बेचने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा पा रहे हैं। नतीजा यह हो रहा है कि किसान मकर पर्व को नजदीक आते देख औने-पौने दाम में बिचौलियों के हाथ धान बेचकर तत्काल पैसा ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी पंचायत अर्न्तगत बड़ाजुड़ी गांव में पिछले 25 दिसंबर को धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोला गया था। इस लैंपस में कुल 256 किसान निबंधित हैं। जिसमें से पिछले 13 दिनों में मात्र 9 किसानों ने लगभग 4 सौ क्विंटल धान अधिप्राप्ति केन्द्र में बेचा है, लेकिन अब तक किसी भी किसान का एक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। यही कारण है कि इस लैंपस में किसान धान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.