मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुरानी बाजार आभूषण मंडी के व्यवसायी विष्णु स्वरूप को नौ किलो नकली चांदी की ईंट देकर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। उन्होंने पारू के बड़ा दाउद के आभूषण कारोबारी राहुल कुमार पर यह आरोप लगाते हुए नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस को बताया है कि राहुल से उसका काफी दिनों से व्यावसायिक लेन-देन रहा है। उसने विश्वासघात गिलट को चांदी बताकर नौ किलो चांदी की ईंट दी। उन ईंटों को जब आभूषण बनाने के लिए खगड़िया भेजा गया तो वहां के कारीगरों ने सभी ईंटों को नकली बताकर लौटा दिया। राहुल रविवार को पुरानी बाजार में फिर से गरीबस्थान रोड के माली गली निवासी विष्णु स्वरूप की दुकान पर पहुंचा तो उसे उन्होंने पकड़ लिया। जमकर हंगामा हुआ। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने राहुल को लेकर थाने पहुंची। विष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.