मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने फकुली चेकपोस्ट पर जांच के दौरान शराब के साथ अंतरजिला गिरोह के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली नंबर की कार से शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर आ रहा था। जांच में कार से नौ कार्टन शराब बरामद की गई है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चेकपोस्ट पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार और एएसआइ नीरज कुमार समेत अन्य जवान बाहर से आने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान लालगंज की ओर से दिल्ली नंबर की कार के आने पर अधिकारी को संदेह हुआ। उसे जांच के लिए रोका गया। पहले तो कार चालक ने भागने की कोशिश की। टीम ने चारों तरफ से घेर का उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उससे शराब बरामद हुई। पकड़ा गया धंधेबाज वैशाली जिले बेलसर का राजन कुमार है। कार और शराब को जब्त कर लिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.