मऊ, जनवरी 6 -- मऊ । शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रामलीला मैदान के पास से मंगलवार को नौ करोड़ के चरस के साथ महिला समेत दो अंतरप्रान्तीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की नेपाल से मऊ के रास्ते मुरादाबाद और उत्तराखंड बिक्री के लिए चरस दो तस्कर ले जा रहे हैं। दोनों का लोकेशन मिलने के बाद शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रामलीला मैदान के पास से महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चल का एक तस्कर मुरादाबाद जिला के भोजपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला है। महिला तस्कर पश्चिम बंगाल के बादुरे जिला के उत्तर चौबीस की रहने वाली है। वर्ष 2017 में भी दोनों को पुलिस ने एक बार गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.