महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने मंजूरी दे दिया है। 9 करोड़ दो लाख रूपये की लागत से 72 सड़कों का सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाएगा। इसमें से कई सड़क ऐसी हैं जिनमें गिट्टियां उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक शहर में महराजगंज-निचलौल मार्ग पर लिटिल फ्लावर स्कूल के बगल से जिला जेल के आगे धनेवा-धनेई-पनेवा-पनेई ग्रामीण सम्पर्क मार्ग का 20 लाख 80 हजार रूपये से सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाएगा। निचलौल क्षेत्र में बूढ़ाडीह कला से बूढ़ाडीह खुर्द प्राथमिक पाठशाला होते हुए शिव मंदिर बरगदही तक ग्रामीण सम्पर्क मार्ग की मरम्मत 28 लाख 90 हजार रूपये से होगी। गौनरिया बाबू नहर पटरी होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.