बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में सात फरवरी को प्रातः 10 बजे से अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम जीलॉट पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जायेगा। नौ फरवरी को बीआईएमटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक कार्यक्रम होगा। रिसोर्स पर्सन द्वारा वैज्ञानिक प्रयोग प्रदर्शन एवं व्याख्यान कार्यक्रम प्रदर्शित कराए जाएंगे एवं कक्षा छह से उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी एवं पॉलिटेक्निक, आईटीआई के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब से विवेक जौहरी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...