मऊ, जून 15 -- मऊ, संवाददाता। बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को विद्युत चोरी रोकने के मार्निंग रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की चार टीमों ने 132 घरों की चेकिंग की। इसमें बिजली चोरी के मामले में नौ लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई गई। साथ ही 1.51 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने पर 54 उपभोक्ताओं को कनेक्शन काट दिया गया। अधिशासी अभियंता महेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में रतनपुरा, कोपागंज, मुहम्मदाबाद और रानीपुर में चेकिंग अभियान चलाया। इससे बिजली चोरी करने वाले लोगों में हडकंप मच गया। अधिशाषी अभियंता महेश चंद वर्मा ने बताया कि प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के अत्यधिक चोरी वाले क्षेत्रों को चिंहित कर अभियान चलाकर चेकिंग का निर्देश दिया था। इसी के तहत नौसेमर, सेमराजपुर, बस्ती, सेंचुई फीडर के सोडसर, लकुबरा, मानिकपुर, सेचई बेलाधर एवं भटौली सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.