अररिया, अगस्त 2 -- कुर्साकांटा, निप्र। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली इंटमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की त्रुटि में सुधार को लेकर समय विस्तारित किया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्रचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि विद्यार्थी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की त्रुटि में सुधार नौ अगस्त तक कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी या उनके माता पिता व अभिभावक हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की त्रुटि में सुधार कर विद्यालय विद्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.