सासाराम, सितम्बर 6 -- नौहट्टा। थाना क्षेत्र के आनंदीचक गांव के बाहर शनिवार को रेलवे लाइन के पास लकड़ी ला रही महिलाओं पर जंगली भंवरो ने हमला कर दिया। जिससे एक महिला कलावती कुंअर (45) की मौत हो गयी। वहीं पांच महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीछे रह गयी दो महिला एक दो भंवरा काटने पर जंगल की ओर भाग गयी। घायलों का इलाज काजीपुर गांव के एक निजी अस्पताल मे चल रहा है। घटना शनिवार की दोपहर का है। मृतका आनंदीचक स्कूल की रसोइया है। जानकारी के अनुसार स्कूल मे अनंत चतुर्दशी के छुट्टी के कारण गांव की सात महिलाओं के साथ लकड़ी लाने जंगल गयी थी। छह महिला लकड़ी लेकर आगे आकर रेलवे लाइन के समीप अपने दो साथी महिला का इंतजार करने लगी। तभी जंगल से भंवरा का झुंड हमला कर दिया। कलावती कुंअर के पूरे शरीर पर डंक मारने लगे। जिससे महिला घटनास्थल पर ही बेहोश हो गयी। अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.