मथुरा, फरवरी 15 -- कस्बे में वर्षों पुरानी परंपरागत लठामार होली आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों की एक बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। लठामार होली का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष गेंदा, गुलाब, मोगरा आदि सुगंधित एवं विदेशी फूलों के साथ फूलों की होली खेली जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में अलीगढ़, जेवर, नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों तथा मूल रूप से नौहझील के निवासी, जो बाहर रहकर रोजगार करते हैं, भी शामिल होते हैं। इस दौरान ब्रज की पारंपरिक वेशभूषा में हुरियारे एवं हुरियारिन जब निकलते हैं तो दृश्य द्वापर युग की याद दिलाता है। कार्यक्रम को ...